19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से मनमाने दाम वसूल रही हैं विमान कंपनियां : राघव चड्डा

नई दिल्ली, 28 जनवरी। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए फ्लाइट किराए कम करने की सरकार से अपील करते हुए ये सवाल उठाया है कि जिन फ्लाइट में आम दिनों में टिकट 5 से 6 हजार का होता था, वह 50 से 60 हजार का मिल रहा है। 

उन्होंने सरकार से अपील की है कि इस किराए पर कैंपिंग लगाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कर सकें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मियों के लिए महाकुंभ आस्था और अध्यात्म का सबसे बड़ा पर्व है। आज जब 144 वर्षों के बाद प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, तब देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखों करोड़ों लोग स्नान, साधना और तपस्या करने के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मगर हैरानी की बात यह है कि आस्था और पवित्रता के महापर्व को एयरलाइंस ने, यानी की फ्लाइट कंपनियों ने, अपनी मनमानी कमाई के अवसर में तब्दील कर दिया है। सामान्य दिनों में प्रयागराज की फ्लाइट का खर्च 5 से 8 हजार हुआ करता था। आज वही फ्लाइट आपको 50 से 60 हजार रुपए तक की खरीदनी पड़ रही है। यानी की फ्लाइट कंपनियां श्रद्धालुओं से मनमाने रेट वसूल रही हैं। ऐसे में लाखों श्रद्धालु जो महाकुंभ जाना चाहते थे, आज उन्हें निराश होना पड़ रहा है। यह कंपनियां फायदे के चक्कर में ठीक नहीं कर रही हैं।”

राघव चड्डा ने कहा कि मेरी सभी श्रद्धालुओं की ओर से सरकार से यह मांग है और मैं निवेदन करता हूं कि सरकार इन एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाए, कार्रवाई करें और कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए किफायती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध करवाए। फ्लाइट की प्राइसिंग में कैंपिंग इंट्रोड्यूस करें। श्रद्धालुओं की सेवा से बड़ा धर्म कुछ नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि पहले जब सदन में हमने एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने का मुद्दा उठाया था, तब सरकार के कानों तक हमारी बात पहुंची और यात्रियों के लिए किफायती कैंटीन सस्ते दाम पर मिलने वाली उड़ान कैंटीन की व्यवस्था शुरू की गई। इसलिए आज भी मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी यह विनती सरकार तक पहुंचेगी और महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को सस्ती फ्लाइट्स की सुविधा एयरलाइंस द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading