40.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका : निजी विमान की बिजनेस जेट से टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

 एरिजोना, 11 फरवरी  । अमेरिका के एरिजोना में स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर एक छोटा निजी जेट विमान एक प्लेन से टकरा गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को हुई दुर्घटना में मोटली क्रू के फ्रंटमैन विंस नील के स्वामित्व वाला ‘लीयरजेट 35A’ शामिल था। हालांकि, हादसे के वक्त नील विमान में नहीं थे, उनके प्रतिनिधि वॉरिक रॉबिन्सन ने सीएनएन को यह जानकारी दी। विमान ने कथित तौर पर लैंडिंग के समय एक खड़े ‘गल्फस्ट्रीम 200’ बिजनेस जेट को टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि विमान के उतरते ही उसका बायां मुख्य गियर फेल हो गया, जिससे टक्कर हो गई। विमान ने ऑस्टिन, टेक्सास से उड़ान भरी थी। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बचावकर्मियों ने घटनास्थल पर घायलों को प्राथमिक मेडिकल सहायता दी। एक व्यक्ति को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्कॉट्सडेल फायर डिपार्टमेंट के कैप्टन डेव फोलियो के अनुसार, एक व्यक्ति ने मेडिकल मदद लेने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर मोटले क्रू द्वारा पोस्ट किए गए प्रारंभिक बयान में दावा किया गया कि मृतक पायलट था तथा घायल यात्रियों में नील की प्रेमिका और उसका एक मित्र भी शामिल थे। मोटली क्रू की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक शुरुआती बयान में दावा किया गया था कि मृतक पायलट था और नील की गर्लफ्रेंड और एक दोस्त घायल यात्रियों में शामिल हैं। हालांकि, बाद में पोस्ट को हटा दिया गया और एक अन्य बयान जारी किया गया जिसमें लोगों की पहचान नहीं बताई गई। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जेट में चार लोग सवार थे – दो पायलट और दो यात्री। अधिकारियों ने अभी तक विमान में सवार लोगों के नाम जारी नहीं किए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच का जिम्मा संभाल लिया है। अमेरिका में हाल के हफ्तों में कई विमानन दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें वाशिंगटन, डीसी के पास एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक यात्री जेट की हवा में टक्कर शामिल है, जिसके परिणामस्वरूप 67 लोगों की जान चली गई।

अन्य ख़बरें

एसी गैस लीक से छह नवजातों की मौत, जांच शुरू

Newsdesk

नॉर्वे ने फ्रांस की परमाणु पहल का किया समर्थन, दोनों देशो के बीच नया रक्षा समझौता

Newsdesk

चीन अब फिर से अमेरिका का सम्मान करता है: ट्रंप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading