22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

इन दिनों रात भर जागने को मजबूर हैं एक्टर आयुष्मान खुराना, बताई वजह

मुंबई, 22 फरवरी। अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वो नाइट शिफ्ट में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 

आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर अपने काम या जिंदगी से जुड़े पोस्ट अक्सर शेयर करते रहते हैं। अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी देने के लिए खुराना ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया। तस्वीर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “थामा, नाइट शिफ्ट।”

रात में लाइट और एक झोपड़ी की तस्वीर के साथ अभिनेता ने फिल्म के गाने ‘रहें न रहें हम’ को भी जोड़ा। ‘थामा’ के इस गाने को गायकों की जोड़ी सचिन-जिगर ने अपने सुरों से सजाया है। वहीं, संगीत सौम्यादास सरकार और श्रुति धसमाना ने दिया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने तैयार किए हैं।

इससे पहले अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने ‘थामा’ के सेट से एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को फिल्म में शामिल होने की जानकारी दी थी। वीडियो में उनके साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आए।

वीडियो को रश्मिका मंदाना ने शेयर करते हुए बताया कि दोनों पहली बार फिल्म ‘थामा’ में साथ काम करने को तैयार हैं। आगामी फिल्म ‘थामा’ के सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “उम्मीद है कि आप थामा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे। 2025 में मिलते हैं।”

‘थामा’ की शूटिंग का ये दूसरा शेड्यूल है। फिल्म की शूटिंग देश के कई हिस्सों के साथ ही दिल्ली में भी हो रही है।

फिल्म ‘थामा’ एक ‘खूनी प्रेम कहानी’ पर आधारित बताई जा रही है। यह मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अहम भूमिका निभाई है। ‘थामा’ के निर्देशक ‘मुंज्या’ फेम आदित्य सरपोतदार हैं, जिसकी कहानी को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने मिलकर लिखा है। दिनेश विजन और अमर कौशिक इस फिल्म के निर्माता हैं।

आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, एक ‘थामा’ और दूसरी फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही एक अनाम फिल्म। जानकारी के अनुसार, वह दो और फिल्मों की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं, जिसमें से एक सूरज बड़जात्या की और दूसरी यशराज फिल्म्स और पोशम पिक्चर्स की है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading