22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

महाशिवरात्रि : अमिताभ बच्चन से कैलाश खेर तक, सितारों ने शिव भक्तों को दी शुभकामनाएं

मुंबई, 26 फरवरी। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी भक्ति में लीन हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायक कैलाश खेर समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। 

महाशिवरात्रि के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने सभी को शुभकामनाएं दीं। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।”

गायक कैलाश खेर ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह रुद्राक्ष की माला पहने और साथ में डमरू लिए ध्यान लगाए दिखे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जो नाथों के नाथ कहाए, याचक भूति बेल चढ़ाते। जातक झूम-झूम के गाते ओमकारा, ओमकारा।”

अभिनेत्री मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव, शुभ महाशिवरात्रि।”

अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! हर हर महादेव।“

अभिनेत्री अदा शर्मा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव तांडव स्तोत्र सुनाया और प्रशंसकों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अदा शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।”

शेयर किए गए वीडियो में वह ‘शिव तांडव स्त्रोत’ प्रस्तुत करती नजर आईं। अदा ने स्त्रोत को अपनी आवाज दी है।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कश्मीर के पारंपरिक त्योहार ‘हेरथ’ के साथ महाशिवरात्रि का पूजन करती नजर आईं। वीडियो में सोहा के पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया हवन-पूजन करते नजर आए। वीडियो के साथ सोहा अली खान ने लिखा, “हेरथ मुबारक! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार, शांति और प्रार्थना।”

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading