37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

शहपुरा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, करीब 73 लीटर शराब जब्त

शहपुरा। पुलिस कप्तान डिंडोरी, वाहिनी सिंह, द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप संपूर्ण जिले में लगातार बड़ी कार्रवाइयाँ हो रही हैं।

इसी क्रम में, पुलिस कप्तान के निर्देश पर, अति पुलिस अधीक्षक डिंडोरी जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी शहपुरा मुकेश अविद्रा के मार्गदर्शन में, दिनांक 24 फरवरी 2025 को थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार ने मुखबिर की सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मेहदवानी रोड स्थित ग्राम चरगांव के पास बने खलिहान के घर पर छापा मारा।

इस कार्रवाई में, आरोपी प्रेम साहू (पिता प्रमोद साहू, उम्र 21 वर्ष) और मोहित बरमैया (पिता हेतराम बरमैया, उम्र 23 वर्ष), दोनों निवासी शहपुरा, के कब्जे से लगभग 73 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत ₹63,480/- है, और एक मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत ₹1,00,000/- है, कुल मिलाकर ₹1,63,480/- का माल जब्त किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार, सहायक उप निरीक्षक मुकेश बैरागी, नंद किशोर झरिया, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, प्रवीण अवस्थी, आरक्षक अभिषेक पांडे, गोविंद चौरे, मांगीलाल सोलंकी, लोकेन्द्र भदौरिया, भरत कुशवाहा, महिला आरक्षक अंशिता, कुसुम, और चालक तुलसीदास यादव की मुख्य भूमिका रही।

पुलिस की इस तत्परता और सक्रियता से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगेगा और समाज में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

अन्य ख़बरें

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading