October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के बैतूल में कोयला खदान की छत गिरी, तीन कर्मचारियों की मौत

बैतूल, 07 मार्च। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) की छतरपुर खदान में गुरुवार दोपहर छत ढहने से तीन कर्मचारियों की दबकर मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड पाथाखेडा-सारनी की छतरपुर खदान में हादसा हुआ। तीन मृतकों के शव शाम को खदान से बाहर निकाले गए। शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल एन. झारिया भी मौके पर पहुंच गए थे। पूरी कार्यवाही दोनों अफसरों के निर्देशन में की गई।

सारनी के एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने संवाददाताओं को बताया कि छतरपुर की एक अंडरग्राउंड माइन में तीन वेकोलि कर्मी असिस्टेंट मैनेजर गोविंद कोसरिया (37), माइनिंग सरदार रामप्रसाद (46) और ओवरमैन रामदेव पंडोले (49) की कोयला खदान में छत ढहने से मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने तीनों के शवों को खदान के अंदर से बाहर निकाला। तीनों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। एसडीओपी ने बताया कि दबे हुए कर्मियों में माइनिंग सरदार, ओवरमैन और सेक्शन इंचार्ज शामिल हैं। यह सेक्शन जॉय माइनिंग सर्विस का है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई मशीन लगी है। कंपनी कोलकाता की है। सूचना मिलते ही माइन रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। छतरपुर वन खदान में निरंतर माइनर मशीन चल रही थी। कोयला काटते समय अचानक खदान की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि अधिकारी और वर्कर खदान में निरीक्षण के लिए उतरे थे, उसी समय यह हादसा हो गया।

अन्य ख़बरें

यंग वर्कफोर्स को सपा-कांग्रेस ने माना बोझ, हमने प्रदेश की शक्ति मानकर दिया रोजगार: सीएम योगी

Newsdesk

पीएम मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

Leave a Comment