18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयटेक्नोलॉजी

एलन मस्क ने ‘एक्स’ पर हुए साइबर हमले के तार यूक्रेन से जुड़े होने के दिए संकेत

नई दिल्ली, 11 मार्च। अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने संकेत दिए हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल में हुए साइबर हमले के तार यूक्रेन से जुड़े हो सकते हैं। इस साइबर हमले के कारण एक्स पर एक बड़ा ग्लोबल आउटेज हुआ था। भारत सहित यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया के लाखों यूजर्स सोमवार को लंबे समय तक माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, एक्स आउटेज दोपहर 3 बजे पीक पर था। मीडिया से बात करते हुए एक्स के मालिक मस्क ने आरोप लगाया कि साइबर अटैक के डिजिटल ट्रेस यूक्रेन से उत्पन्न हुए थे। फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में मस्क ने कहा, “हमें ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन यह यूक्रेन एरिया से उत्पन्न आईपी एड्रेस के साथ एक्स सिस्टम को डाउन करने की कोशिश के साथ एक बड़ा साइबर अटैक था।”

डाउनटाइम के दौरान, एक्स ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था और 40 हजार से ज्यादा यूजर्स को कनेक्टिविटी की समस्या का सामना करना पड़ा और वे पोस्ट करने या प्लेटफॉर्म पर पेज खोलने में भी असमर्थ थे। एक्स पर साइबर हमले के रूप में आउटेज की पुष्टि करते हुए मस्क ने सोमवार को कहा था कि वे उन लोगों का पता लगाएंगे जो इस हमले के पीछे हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने एक पोस्ट में कहा, “हम पर हर दिन अटैक होता है, लेकिन यह बहुत सारे रिसोर्स के साथ किया गया था। अटैक या तो एक बड़े कॉर्डिनेटेड ग्रुप या किसी देश की ओर से किया गया, हम पता लगा रहे हैं।” उन्होंने कहा था, “एक्स के खिलाफ एक बड़ा साइबर हमला हुआ था (जो कि अभी भी है)।”

उन्होंने कहा कि यह हमला उन्हें और उनके प्लेटफॉर्म को चुप कराने का एक प्रयास है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार के रूप में मस्क लगातार यूक्रेन की आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में, मस्क ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन की फ्रंट लाइन उनकी स्टारलिंक सैटेलाइट सर्विस के बिना “ध्वस्त हो जाएगी”, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पहुंच को रद्द नहीं करेंगे। उन्होंने एक पोस्ट साझा कर अपने दावों को और भी पक्का कर दिया, जिसमें कहा गया है कि यह हमला उनके खिलाफ अभियान का हिस्सा था।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading