भोपाल मुख्यालय ने जबलपुर जिले के सहायक आबकारी आयुक्त रविंद्र मानिकपुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन पर सरकारी आदेशों की अवहेलना, अवैध शराब कारोबारियों से मिलीभगत और सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं।
जांच में खुलासा हुआ कि उनकी लापरवाही के कारण शराब ठेकों की नीलामी प्रभावित हुई और अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिला। बाहरी राज्यों से अवैध शराब जबलपुर में बिकवाई गई, जिससे स्थानीय ठेकेदारों और सरकार को नुकसान हुआ।
जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने रविंद्र मानिकपुरी को निलंबित करने का निर्णय लिया। उनके खिलाफ आगे की जांच जारी है और अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।


