कटंगी निवासी नावेद खान और उसकी बहन मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचे और अपने बड़े भाई मोहम्मद नफीज के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि नफीज लगातार उन्हें परेशान कर रहा है और संपत्ति पर कब्जा करने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा रहा है।
पिता ने पहले ही बेदखल कर दिया था
नावेद खान के अनुसार, उनके पिता ने पहले ही मोहम्मद नफीज को संपत्ति से बेदखल कर दिया था और उसे अलग मकान भी बनवाकर दे दिया था। बावजूद इसके, नफीज पुराने मकान पर कब्जा करने की नीयत से उनके खिलाफ बार-बार झूठी शिकायतें दर्ज करवा रहा है।
एसपी से की कार्रवाई की मांग
पीड़ित भाई-बहन ने एसपी से जल्द से जल्द मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और झूठी शिकायतों के पहलू को भी ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है।


