October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

सोनीपत : होली के दिन भाजपा नेता की हत्या, आरोप- जमीनी विवाद में पड़ोसी ने मारी गोली

सोनीपत, 15 मार्च। हरियाणा के सोनीपत जिले के जवाहरा गांव में होली के दिन (शुक्रवार) भाजपा नेता और मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना देर रात घटित हुई। बताया जा रहा है कि पुराने जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी ने उन्हें गोली मारी।



पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या का कारण एक पुरानी रंजिश थी, जिसमें पड़ोसी से जमीन को लेकर आपसी मतभेद थे। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल जवाहरा गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया कि सुरेंद्र नामक व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें दो सीआईओ और एक एसएचओ मोबाइल टीम हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि जवाहरा ने आरोपी और उसकी बुआ की जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था और हत्या की वजह यही है।

अन्य ख़बरें

यंग वर्कफोर्स को सपा-कांग्रेस ने माना बोझ, हमने प्रदेश की शक्ति मानकर दिया रोजगार: सीएम योगी

Newsdesk

पीएम मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

Leave a Comment