18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रांची के खेलगांव हाउसिंग सोसायटी के पार्किंग एरिया से आर्मी के अफसर का शव बरामद

रांची, 18 मार्च। रांची शहर की खेलगांव हाउसिंग सोसायटी के पार्किंग एरिया में मंगलवार को आर्मी के एक लेफ्टिनेंट कर्नल, दिवाकर कुमार का शव बरामद हुआ है। वह इसी सोसायटी में छठे तल्ले पर रहते थे। पार्किंग में शव पड़े होने की सूचना पाकर खेलगांव थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



पहली नजर में यह माना जा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है। उनके परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया है कि वह डिप्रेशन में चल रहे थे और इसकी दवाइयां भी ले रहे थे। खेलगांव थाना प्रभारी गजेश कुमार ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल ने आत्महत्या की या फिर किसी दुर्घटना या वारदात का शिकार हुए, इसकी जांच की जा रही है। कर्नल दिवाकर मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया गांव के निवासी थे।

बताया जा रहा है कि वह रांची के नामकुम स्थित आर्मी के दफ्तर में पदस्थापित थे। घर वालों के मुताबिक, वह सोमवार की रात डिनर के बाद छत पर घूमने गए थे। मंगलवार सुबह सोसायटी के कुछ लोगों ने पार्किंग एरिया में शव पड़े होने के बाद इसकी सूचना घर के लोगों को दी। इसकी जानकारी मिलने पर पूरी सोसायटी में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोग मौके पर जुट आए।

खेलगांव हाउसिंग सोसायटी रांची की सबसे बड़ी हाउसिंग सोसायटी में से एक है। लेफ्टिनेंट कर्नल दिवाकर वर्ष 2022 से 2024 तक स्टडी लीव में थे। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स के पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था। इस पाठ्यक्रम में उनके साथ पढ़ने वाले छात्रों के अनुसार, वह मस्तमौला किस्म के इंसान थे और सहपाठियों के साथ उनका व्यवहार काफी दोस्ताना रहता था। हालांकि स्टडी लीव के दौरान वह किसी घटनाक्रम को लेकर विवाद में आए थे और आर्मी ने उन पर इंटरनल जांच भी बिठाई थी।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading