19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

शुरुआती मैचों में बुमराह का ना होना टीम के लिए चुनौती : जयवर्धने

मुंबई, 19 मार्च। मुंबई इंडियंस (एमआई) के प्रमुख कोच महेला जयवर्धने  का मानना है कि आईपीएल 2025 के शुरुआती चरण में जसप्रीत बुमराह का उपलब्ध ना होना टीम के लिए एक चुनौती है और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे।

जयवर्धने ने कहा, “जसप्रीत फिलहाल एनसीए बेंगलुरु में हैं और चोट से उबर रहे हैं। अब हमें उनके फीडबैक का इंतजार करना होगा। फिलहाल सब कुछ अच्छा चल रहा है और वह अच्छी भावना में हैं। उनका ना होना एक चुनौती हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और हमारे लिए पिछले कई सालों से शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि यह किसी और के लिए एक मौका भी है, हम इसे ऐसे ही देख रहे हैं।”

बुमराह फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं और जनवरी से ऐक्शन से बाहर हैं। उन्हें यह चोट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट के दौरान लगी थी। इसके कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा करते हुए तब भारतीय टीम के प्रमुख चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा था कि बुमराह को कम से कम पांच सप्ताह का समय लग सकता है। वह शुरुआती चैंपियंस ट्रॉफी टीम में थे, लेकिन बाद में उन्हें बाहर होना पड़ा।

मुंबई का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई के खिलाफ है, जबकि उनका पहला घरेलू मैच कोलकाता के खिलाफ 31 मार्च को है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading