October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

भोपाल, 20 मार्च। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के आक्रामक तेवर बने हुए हैं। कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को राज्य में लगातार घोटाले होने का आरोप लगाते हुए अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। एक विधायक कुंभकरण बना तो बाकी विधायकों ने उसके सामने बीन बजाई। 

कांग्रेस विधायक गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। उनका आरोप है कि राज्य में हर वर्ग परेशान है, घोटाले हो रहे हैं मगर राज्य सरकार कुंभकरण की नींद में है। उज्जैन के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन कुंभकरण बनकर आए और सड़क पर लेट गए। फिर कांग्रेस विधायकों ने उनकी नींद तोड़ने के लिए बीन बजाई।

जब कुंभकरण बने विधायक दिनेश जैन जागे तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा कि क्यों नहीं जाग रहे हो, तब उन्होंने खुद को सरकार बताते हुए कहा कि मेरी जब इच्छा होगी तभी जागूंगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है और प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। इसलिए इस प्रकार से नाटकीय तरीके से प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया है।

उमंग सिंघार ने आगे कहा कि प्रदेश में नर्सिंग घोटाला, परिवहन घोटाला, पटवारी घोटाला हो रहे हैं, साथ ही युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, किसानों को खाद नहीं मिल रही फिर भी सरकार इस पर कोई निर्णय नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि वहीं भ्रष्टाचारियों पर भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही, इसलिए प्रदर्शन कर सरकार की नींद खोलने का प्रयास करना पड़ रहा है।

कुंभकरण की भूमिका निभाने वाले विधायक जैन का कहना है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही, उचित दाम नहीं मिल रहा। वहीं युवा सहित अन्य वर्ग भी सरकार के रवैये से परेशान हैं। इसलिए इस तरह का प्रदर्शन किया गया। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक आक्रामक हैं और लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। लगभग हर रोज कांग्रेस विधायक सदन के बाहर विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment