October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – मध्यप्रदेश के 135 लॉ कॉलेजों की जांच का जिम्मा पुलिस कमिश्नर को, हाईकोर्ट के आदेश पर होगी एफआईआर


जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य के 135 लॉ कॉलेजों की जांच का जिम्मा भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को सौंपा है। यह कार्रवाई उन कॉलेजों के खिलाफ की जा रही है, जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से एफिलिएटेड नहीं हैं और फिर भी छात्रों को डिग्री प्रदान कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पहली एफआईआर आज जबलपुर के एक कॉलेज पर क्राइम ब्रांच में दर्ज की जा सकती है। इस कॉलेज ने बिना BCI से मान्यता प्राप्त किए एक छात्र को डिग्री प्रदान की थी। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, ऐसे सभी कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र 25 मार्च को हाईकोर्ट में जांच की पूरी जानकारी पेश करेंगे। इस कार्रवाई से राज्यभर के अवैध रूप से संचालित लॉ कॉलेजों में हड़कंप मच गया है। कानून की पढ़ाई के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले संस्थानों पर अब सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment