October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ग्रामीणो के बीच चले लात घूँसे , वाहन भी किया आग के हवाले, ब्योहारी थाना क्षेत्र का मामला

शहडोल। जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरा टोला में एक किशोरी की मौत के लिये पड़ोस के गाँव में रहने वाले युवक को जिम्मेदार मानते हुए, युवक के रिश्तेदारों के साथ जमकर मारपीट की गईं। इतना ही नही संदेही युवक के रिश्तेदारों का ट्रैक्टर भी आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुईं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ब्यौहारी के कूदरा टोला गांव की रहने वाली 16 वर्षीय  किशोरी गत माह 19 फरवरी को अचानक घर से लापता हो गईं थी। घटना के 5 दिन बाद उसकी लाश कोठरी जंगल में फांसी के फंदे में लटकीहुईं मिली थी। मृत किशोरी के परिजनों को पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक पर संदेह था, कि किशोरी की मौत की वजह पड़ोस के गांव में रहने वाला युवक है। इस बात को लेकर मृतिका के परिजन उक्त युवक व उसके परिजनों से रंजिश रखें हुए थे।

इस बीच बीते दिनो उसी युवक के रिश्तेदार के यहां कुदरा टोला गांव में गमी हो गई। जिसमे शमिल होने युवक एवं उसके परिजन ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल में सवार होकर कुदरा टोला गांव पहुंचे।तभी लड़की पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी मिल गई ,और वह लोग मौके पर पहुंचे और  मारपीट शुरू हो गईं। जिस वाहन  से युवक एवं उसके परिवार के लोग गांव पहुंचे थे उन वाहनों में आग भी लगा दी गई।

रिश्तेदार की मृत्यु के बाद आयोजित गमी के कार्यक्रम में पहुंचे युवक के परिजनों को उस समय जान बचाना मुश्किल हो गया, जब गांव के लोग अचानक उन पर टूट पड़े। दूसरे गांव से आए लोग कुछ समझ पाते तब तक ग्रामीणों ने उनकी जमकर धुनाई कर डाली। हालाकि युवक के पक्ष द्वारा भी बचाव की मुद्रा में। आकर मारपीट की गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं वाहनों को आग लगाने पर दूसरे पक्ष पर आगजनी का भी मामला दर्ज किया है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment