22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिखी बिकवाली

मुंबई, 21 मार्च। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.31 बजे सेंसेक्स 7.77 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,340.29 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 2.25 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,192.90 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक 60.10 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,122.95 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 86.95 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,231.35 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 93.10 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,951.15 पर था। विशेषज्ञों के अनुसार, सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी को 23,100 स्तर और इससे पहले 23,000 और 22,900 पर सपोर्ट मिल सकता है। चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा, “उच्च स्तर पर 23,250 और इसके बाद 23,350 और 23,400 तत्काल प्रतिरोध हो सकता है।”

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार एक महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, जिसकी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल के अंत में ब्याज दरों में अतिरिक्त कटौती का संकेत है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील के अनुसार, “निफ्टी 5 फरवरी, 2025 के बाद पहली बार अपने 50-डे एक्सोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) से ऊपर बंद हुआ। हाल के निचले स्तरों से 1,200 अंकों की मज़बूत रैली के बाद, शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को अपनी बुलिश पॉजिशन का फिर से आकलन करना चाहिए क्योंकि बाजार 23,200-23,400 के स्तर के बीच मज़बूत प्रतिरोध क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। निफ्टी के लिए समर्थन अब 22,950-23,000 की सीमा में बढ़ गया है।” इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, जोमैटो, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स रहे। जबकि बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका में डाउ जोंस 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 41,953.32 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 5,662.89 पर और नैस्डैक 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 17,691.63 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में हांगकांग, जकार्ता और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि जापान, सोल और बैंकॉक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 20 मार्च को 3,239.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं, पिछले 29 सत्रों से शुद्ध बिकवाली के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 3,136.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading