September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : क्वितोवा और वीनस विलियम्स बाहर

मेलबर्न, 10 फरवरी | दो बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 अमेरिका की वीनस विलियम्स साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। नौवीं सीड क्वितोवा को बुधवार को महिला एकल के दूसरे राउंड में रोमानिया की सोराना क्रिस्टिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। क्रिस्टिया ने 2019 के फाइनल में पहुंचने वाली क्वितोवा को 6-4, 1-6, 6-1 से शिकस्त दी।

दूसरे मैच में स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए जीत अपने नाम कर ली। पिछले साल की उपविजेता मुगुरुजा ने रूस की लियुडमिला सेम्सोनोवा को 6-3, 6-1 से मात दी।

सातवीं सीड बेलारूस की आर्यन सबालेंका ने भी रूस की डारिया कसात्किना को 7-6, 6-3 से हराकर अलगे दौर में जगह बनाई। हालांकि चोटिल वीनस विलियम्स को भी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाना पड़ा।

कोहनी की चोट के बावजूद मैच खेलने वाली वीनस को इटली की सारा एरिना ने 6-1, 6-0 से शिकस्त दी।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading