35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

हीथ्रो एयरपोर्ट पर बिजली सप्लाई रुकने से एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित

नई दिल्ली, 21 मार्च। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि लंदन हीथ्रो से आने और जाने वाली उसकी उड़ाने बाधित हो गई हैं।
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शहर के पश्चिमी हिस्से में एक सबस्टेशन में आग लगने की वजह से बिजली सप्लाई रुक गई। इससे 16,000 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि मुंबई से लंदन हीथ्रो जाने वाली एआई129 मुंबई लौट रही है और दिल्ली से आने वाली एआई161 को फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ दिया गया है।

एयरलाइन ने कहा, “आज सुबह की एआई111 सहित लंदन हीथ्रो से आने-जाने वाली हमारी सभी उड़ानें 21 मार्च के लिए रद्द कर दी गई हैं। जैसे ही हमारे पास अधिक जानकारी होगी, हम अपडेट जारी करेंगे।”

हालांकि, एयरलाइन ने आगे कहा कि लंदन गैटविक जाने वाली उड़ानों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट ने एक एक्स पोस्ट में यात्रियों को यात्रा न करने और आगे की जानकारी के लिए एयरलाइनों से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी है।

एयरपोर्ट की ओर से कहा गया, “एयरपोर्ट को बिजली सप्लाई करने वाले एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने की वजह से हीथ्रो में बिजली की काफी कमी है। हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए हीथ्रो 21 मार्च को रात 11.59 बजे तक बंद रहेगा।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावित खतरे को भांपते हुए कई उड़ानों को पहले ही डायवर्ट कर दिया गया है।

रिपोर्टों में बताया गया कि स्कॉटिश और दक्षिणी बिजली नेटवर्क की ओर से कहा गया कि आग नॉर्थ हाइड सबस्टेशन में लगी थी और आपातकालीन सेवाएं मौके पर थीं। यह बिजली नेटवर्क मध्य और दक्षिणी इंग्लैंड के साथ-साथ उत्तरी स्कॉटलैंड में लगभग चार मिलियन घरों को बिजली की सप्लाई करता है।

हीथ्रो यूके का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, जो हर दिन लगभग 1,300 लैंडिंग और टेक-ऑफ को संभालता है। विगत वर्ष इसके टर्मिनल्स से 83.9 मिलियन यात्री गुजरे थे।

अन्य ख़बरें

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

सिद्दारमैया का विमान जयपुर डायवर्ट, खराब मौसम के चलते बदला रूट

Newsdesk

हिमाचल: ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान और मेंटल हॉस्पिटल तक पहुंचीं आग की लपटें, शिमला में मची अफरा-तफरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading