22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एसएसआर केस : एनसीबी ने जल्द चार्जशीट दाखिल करने की अफवाह को खारिज किया

मुंबई, 10 फरवरी | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को जल्द चार्जशीट दाखिल करने की अफवाहों को खारिज कर दिया। एजेंसी ने कहा है कि कई लिंक की अभी भी जांच की जा रही है। जांच से जुड़े एनसीबी के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी की ओर से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की रिपोर्ट सच नहीं है।”

सूत्र ने इन दावों का भी खंडन किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनसीबी के साथ अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में एक क्लोजर रिपोर्ट साझा की है।

सूत्र ने कहा कि अभी भी कई लिंक हैं, जिन्हें जांचने की आवश्यकता है और एजेंसी व्यापक इलेक्ट्रॉनिक डेटा का भी अध्ययन कर रही है जो इस मामले के सिलसिले में कई लोगों के मोबाइल फोन से प्राप्त हुआ है।

एनसीबी ने पिछले साल अगस्त में राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स से जुड़े दो मामले दर्ज किए थे। एनसीबी ने राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती को पिछले साल सितंबर में कई अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

एनसीबी ने इस मामले के सिलसिले में सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, करिश्मा प्रकाश सहित कई हस्तियों से पूछताछ की है।

अन्य ख़बरें

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

मॉरली ग्रे किरदारों पर अक्षय ओबेरॉय बोले-वो खुद को कभी कहानी का विलेन नहीं समझते

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment