October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – धान परिवहन हेरा-फेरी मामले में हुई एफआईआर – कलेक्टर

जबलपुर। अंतर जिला मिलिंग के तहत धान परिवहन में हुई अनियमितताओं और इसमें संलिप्त मिलर्स, नागरिक आपूर्ति निगम और समितियों के अधिकारियों-कर्मचारियों पर दर्ज एफआईआर के बाद गेहूं उपार्जन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रभावित होने से बचाने के लिए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने शुक्रवार को संबंधित विभागों की बैठक ली।
जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बानो बकाई ने जानकारी दी कि बैठक में कलेक्टर सक्सेना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान परिवहन घोटाले में दोषियों पर हुई कार्रवाई के कारण गेहूं उपार्जन व खाद्यान्न वितरण में कोई बाधा न आए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड, स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन व स्टेट वेयर हाउसिंग कॉपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक, उपायुक्त सहकारिता एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment