September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : ओसाका, हालेप तीसरे दौर में

मेलबर्न, 10 फरवरी | महिलाओं में नंबर तीन जापान की नाओमी ओसाका और विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर मौजूद रोमानिया की सिमोना हालेप वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में अपने-अपने मुकाबले जीत बुधवार को तीसरे दौर में पहुंच गईं। ऑस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, ओसाका का दूसरे दौर में फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया से मुकाबला हुआ। ओसाका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र एक घंटे एक मिनट तक चले मुकाबले में गार्सिया को 6-2, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। ओसाका का तीसरे दौर में ट्यूनीशिया की ओन्स जाबेर से मुकाबला होगा।

ओसाका ने मुकाबले में 10 एस लगाए, जबकि गार्सिया ने छह एस लगाए। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद ओसाका ने 23 और गार्सिया ने 10 विनर्स लगाए। ओसाका ने इस मैच में 14 और गार्सिया ने भी 14 बेजां भूलें की।

नंबर दो हालेप का महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एजला टॉमजानोविच से मुकाबला हुआ। हालेप ने दो घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में टॉमजानोविच को 4-6, 6-4, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। हालेप का तीसरे दौर में रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा से मुकाबला होगा।

टॉमजानोविच ने हालेप को पहले सेट में पराजित किया, लेकिन हालेप ने आखिरी दो सेटों में दमदार तरीके से वापसी की और दूसरा तथा तीसरा सेट अपने नाम कर तीसरे दौर में जगह बनाई। हालेप ने मुकाबले में 28 विनर्स लगाए, जबकि टॉमजानोविच ने 37 विनर्स लगाए। हालेप ने 37 बेजां भूलें की और टॉमजानोविच ने 57 बेजां भूलें की।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading