October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार के पूर्वी चंपारण में पुलिस का एक्शन, 72 घंटे में 969 अपराधी, शराब तस्कर और वारंटी गिरफ्तार

Motihari News, 25 मार्च। बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों के बाद पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान (एस ड्राइव) में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर 969 अपराधियों, शराब तस्करों और वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 833 लोगों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस अभियान के दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपए के ड्रग्स, हथियार और शराब भी बरामद किए हैं। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात खुद आधी रात को कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी करने पहुंचे थे।

एस ड्राइव के दौरान की गई छापेमारी में कुल 969 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय के आदेश पर 833 लोगों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की ओर से की गई इस छापेमारी के दौरान हत्या के 20, हत्या के प्रयास के 111, लूट के 5, पुलिस पर हमला के 7, एनडीपीएस के 8, आर्म्स एक्ट के 10, पॉक्सो के 10, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के 13 और शराब मामलों के 179 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं, इस दौरान 97 इश्तिहार और 111 कुर्की की भी कार्रवाई की गई। मोतिहारी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों और फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस ने रिकॉर्ड गिरफ्तारी के साथ-साथ भारी मात्रा में गांजा, स्मैक, शराब से भरी गाड़ियां और कई इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा हत्या और लूट के मामलों का भी खुलासा किया गया है। साथ ही, इश्तिहार, कुर्की और साइबर अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई लाइसेंसी हथियार भी जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई अभी आगे भी जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment