18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘भोजपुरी को अश्लील न कहें’, हनी सिंह के गाने ‘मैनिएक’ के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार

yo yo honey singh, 27 मार्च। दिल्ली हाई कोर्ट ने गायक-रैपर यो यो हनी सिंह के हालिया रिलीज गाने ‘मैनिएक’ के बोल में संशोधन की मांग वाली रिट याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने बुधवार को अपनी टिप्पणी में याचिकाकर्ता से “भोजपुरी को अश्लील” न कहने की हिदायत देते हुए दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा का भी जिक्र किया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यो यो हनी सिंह के गाने ‘मैनिएक’ में द्विअर्थी शब्दों के जरिए भोजपुरी अश्लीलता का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा, “भोजपुरी को अश्लील न कहें।

क्या आपने बिहार की लोक गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा को सुना है?” इसके साथ ही हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि उनकी याचिका एक व्यक्ति विशेष के खिलाफ है जो रिट याचिका की श्रेणी में नहीं आती है और इसलिए वह इस पर सुनवाई नहीं कर सकता। अदालत ने कहा कि यदि यह अपराध की श्रेणी में आता है तो याचिकाकर्ता एफआईआर दर्ज कराए। यो यो हनी सिंह ने हाल ही में अपने सॉन्ग ‘मैनिएक’ को लॉन्च किया, जिसे उन्होंने टी-सीरीज और भूषण कुमार के साथ मिलकर तैयार किया है। इस गाने को अभिनेत्री ईशा गुप्ता पर फिल्माया गया है। लियो ग्रेवाल के लिखे इस गाने को खुद यो यो हनी सिंह ने कंपोज किया है। इस ट्रैक को सिंह ने अपने एल्बम ‘ग्लोरी’ में बोनस सॉन्ग के तौर पर जोड़ने का फैसला किया। वीडियो में ईशा गुप्ता हैं, जो तेज रफ्तार लग्जरी कार के बीच दुबई के फ्रेम में डांस करती नजर आईं। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने को पोस्ट करते हुए यो यो हनी सिंह ने कैप्शन लिखा था, “कोई नियम नहीं, बस पागलपन।

मैनिएक गाना रिलीज!” ‘मैनिएक’ में एक भोजपुरी पैरा भी है, जिसे गायिका रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है। गाने के बोल को लेकर हनी सिंह की आलोचना हुई और उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगा। इसके अलावा, यो यो हनी सिंह ने मेलोडी के उस्ताद शैल ओसवाल के साथ भी काम किया है। उनके साथ काम करने के अपने अनुभव पर यो यो हनी सिंह ने बताया, “शैल के रोमांस में अपना रैप जोड़ना एक ऐसा अनुभव है जो पहले कभी नहीं हुआ! यह ट्रैक एक अलग ही जोश देगा – 2025 के लिए तैयार हो जाइए।” शैल ओसवाल ने कहा, “यो यो के साथ यह सहयोग कुछ नया, शानदार और रोमांचक है। हम जो कुछ भी बना रहे हैं, उसे दुनिया को सुनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading