September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : शरण, अंकिता युगल वर्ग में हारकर बाहर

मेलबर्न, 11 फरवरी | भारत के दिविज शरण और अंकिता रैना वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के अपने युगल मुकाबले में गुरुवार को पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। शरण स्लोवाकिया के अपने जोड़ीदार इगोर जेलेने के साथ पहले दौर में जर्मन जोड़ी केविन कराविट्ज और यानिक हांफमान के खिलाफ खेलने उतरे। लेकिन शरण और जेलेने की जोड़ी को कराविट्ज और हांफमान की जोड़ी के खिलाफ एक घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में 1-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला युगल वर्ग में अंकिता और रोमानिया की उनकी जोड़ीदार मिहाएला बुजारनेस्कू को पहले दौर में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बेलिंडा वुलकॉक और ओलिविया गादेकी ने एक घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-3, 6-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

शरण और अंकिता से पहले रोहन बोपन्ना भी बुधवार को पुरुष युगल वर्ग का मुकाबला हारकर बाहर हो गए थे। हालांकि वह शुक्रवार को चीन की अपनी जोड़ीदार डुआन यिनगिंग के साथ ब्रिटेन के जैमी मरे और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार बेथानी मातेक सैंड्स के खिलाफ मिश्रित युगल वर्ग के पहले राउंड में चुनौती पेश करेंगे।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading