September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : बार्टी तीसरे दौर में, गत विजेता केनिन बाहर

मेलबर्न, 11 फरवरी | दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी दूसरे दौर में अपना मुकाबला जीत कर गुरुवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गयीं जबकि गत विजेता अमेरिका की सोफिया केनिन दूसरे दौर का अपना मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयीं। ऑस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, बार्टी का दूसरा राउंड में हमवतन डारिया गावरिलोवा के साथ मुकाबला हुआ जहां उन्होंने एक घंटे 32 मिनट तक चले मुकाबले में गावरिलोवा को लगातार सेटों में 6-1, 7-6 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनायी।

बार्टी ने गावरिलोवा के खिलाफ पहले सेट आसानी से अपने नाम किया जबकि दूसरे टेस्ट में उन्हें गावरिलोवा ने अच्छी चुनौती दी। हालांकि बार्टी ने यह सेट भी अपने नाम किया और मुकाबला जीत लिया।

बार्टी ने मुकाबले में सात एस लगाए जबकि गावरिलोवा ने दो एस लगाए। बार्टी का तीसरे दौर में रुस की एकातेरिना एलेक्जांद्रोवा से मुकाबला होगा।

महिलाओं में नंबर चार केनिन दूसरे राउंड में बड़े उलटफेर का शिकार बनीं और उन्हें विश्व रैंकिंग में 65वें स्थान पर मौजूद एस्टोनिया की काइया कानेपी के हाथों एक घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 2-6 से करारी का सामना करना पड़ा।

कानेपी ने मुकाबले में 10 एस लगाए जबकि केनिन ने एक एस लगाया। कानेपी ने 22 और केनिन ने 10 विनर्स लगाए। एस्टेनियाई खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन की गत विजेता के खिलाफ 17 बेजां भूलें की और केनिन ने मैच में 22 बेजां भूलें की।

कानेपी का तीसरे दौर में क्रोएशिया की डोना वेकिक से मुकाबला होगा जिन्होंने दूसरे राउंड में अर्जेटीना की नादिया पोदोरोस्का को लगातार सेटों में 6-2, 6-2 से हराया।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading