30.2 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

प्रशंसकों संग बात करने के दौरान भावुक हुईं रागिनी

बेंगलुरू, 12 फरवरी | सैंडलवुड ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों संग बात करने के दौरान भावुक हो गईं। बुधवार शाम को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक 19.43 मिनट के वीडियो क्लिप में रागिनी अपने प्रशंसकों को इस बात का आश्वासन देती नजर आ रही हैं कि वह वीडियोज और सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से उनके साथ संपर्क में बनी रहेंगी।

रागिनी कहती हैं, “मैं यहां आपके चेहरों पर मुस्कुराहट लाने और बेहतर महसूस कराने के लिए हूं। आप लोगों के साथ बने रहने के लिए मैं कूकिंग और मजेदार वीडियोज पोस्ट करती रहूंगी।”

अपने पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, “खुशियों के आंसू9992021 में करने के लिए कई सारी चीजें हैं।” उनके इस कैप्शन से यह साफ तौर पर जाहिर होता है कि ड्रग मामले में हुई उनकी गिरफ्तारी के चलते उन्हें जिस कदर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, उससे वह काफी दुखी हैं।

अपने आलोचकों के लिए उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि मुझे या मेरे परिवार पर भद्दी फब्तियां कसकर लोगों को किस कदर खुशी मिलती होगी। खर, मुझे इन पर ध्यान ही नहीं देना है, लेकिन हां, उनसे इतना जरूर कहूंगी कि वे जाकर एक बार अपने किए कमेंट्स को पढ़ें क्योंकि मैं चाहती हूं कि वे सोचें कि अगर कोई उनके या उनके परिवार पर इस तरह की टिप्पणियां करें, तो उन्हें कैसा लगेगा।”

अन्य ख़बरें

‘विमल खन्ना’ को लेकर सनी हिंदुजा ने कहा, ‘इतने लोकप्रिय किरदार को निभाना बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

नीरज पाठक के निर्देशन के प्रशंसक हुए फ्रेडी दारूवाला, बोले- ‘पिछले सीजन से ज्यादा इंटेंस होगी कहानी

Newsdesk

वत्सल-इशिता ने एयरपोर्ट पर 20 रुपए में खरीदी पानी की बोतल, बोले- ‘सरकार ने किया कमाल का काम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading