24.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर, आरोपी पति फरार

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के खतैना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसकी 9 वर्षीय बेटी की घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला ने करीब पांच महीने पहले राशिद नाम के युवक से दूसरी शादी की थी। घटना के बाद से राशिद फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए। मां-बेटी के शव कमरे में फर्श पर पड़े मिले। गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि महिला ने पांच महीने पहले ही राशिद से शादी की थी। वारदात के बाद राशिद घर का ताला बाहर से लगाकर फरार हो गया। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading