38.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अजब प्रेम – सूटकेस में गर्लफ्रेंड को बॉयज हॉस्टल में ले जाने की कर रहा था कोशिश, जो हुआ सब देख कर रह गए हैरान

haryana hostel news –  हरियाणा के सोनीपत जिले की एक यूनिवर्सिटी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बड़े सूटकेस में बंद कर बॉयज हॉस्टल में ले जाने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के मुताबिक, युवक ने अपनी प्रेमिका को सूटकेस में छिपाया और उसे हॉस्टल के अंदर ले जाने की योजना बनाई। सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था, लेकिन जैसे ही वह हॉस्टल के गेट पर पहुंचा, लड़की के मुंह से अचानक चीख निकल गई।

यह आवाज सुनकर गार्ड को शक हुआ और उसने सूटकेस खोलने को कहा। जैसे ही सूटकेस खोला गया, अंदर से लड़की बाहर निकली। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।

हालांकि सी टाइम्स  इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन पुख्ता सूत्रों से जानकारी मिली है कि यह घटना वास्तविक है और यूनिवर्सिटी की सिक्योरिटी टीम की सतर्कता के चलते युवक रंगे हाथों पकड़ा गया।

इस मामले पर यूनिवर्सिटी के पीआरओ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारे छात्र बस शरारत कर रहे थे। सिक्योरिटी की वजह से उन्हें रोका गया। कोई बड़ी बात नहीं है। हमारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और अब तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।”

फिलहाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को ज्यादा तूल न देते हुए सामान्य शरारत बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह घटना चर्चा का विषय बन चुकी है।

अन्य ख़बरें

कटंगा में बोरे में मिला मृत गोवंश, क्षेत्र में बढ़ी हलचल

Newsdesk

शहर में ईद की रौनक, ईदगाहों में देश की खुशहाली के लिए उठे हाथ

Newsdesk

दवा बाजार में खुली नालियां, खुले चैंबर और बदबू से परेशान मरीज-व्यापारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading