22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हनुमान जयंती पर पीएम मोदी-सीएम योगी के लिए वाराणसी में विशेष पूजा, चढ़ाई 45 फीट की तुलसी माला

वाराणसी, 13 अप्रैल। वाराणसी में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र और शक्ति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का आयोजन 51 फीट ऊंचे हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के समक्ष किया गया, जहां भाजपा नेताओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।



हनुमान जी की मूर्ति को 45 फीट लंबी और 35 किलो वजनी तुलसी की माला से माल्यार्पण किया गया, जिसे मशीन की मदद से चढ़ाया गया। यह माला अब तक हनुमान जी के गले में नहीं थी और इसे चढ़ाने का सपना आयोजकों का लंबे समय से था, जो आज साकार हुआ।

इस अवसर पर भाजपा विधायक अवधेश सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। पूजा स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 5 फीट ऊंची तस्वीरें भी रखी गई थीं, जिनकी आरती कर लोगों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “इस स्थल की स्थापना हमारे गुरु जी और बहन के सहयोग से हुई है। यह स्थान काशी के द्वार पर भगवान संकट मोचन महाराज की सुरक्षा और आशीर्वाद का प्रतीक बन गया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें देखकर लोगों ने उनकी सेहत और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। यह एक सुखद अवसर है।”

भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि पवनसुत हनुमान जी की प्रेरणा से यह भव्य मूर्ति स्थापित की गई। 45 फीट की तुलसी माला आज पहली बार हनुमान जी के गले में डाली गई है। लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए प्रार्थना की।

आयोजक गोपाल सिंह ने कहा, “हनुमान जयंती पर वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई है। आज हम 45 फीट की तुलसी माला हनुमान जी को पहनाने में सफल हुए। हमने हनुमान जी से देश और प्रदेश के नेताओं को शक्ति देने की कामना की है, ताकि देश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ सके।”

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading