July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भीलवाड़ा में वैन से टकराई कार, हादसे में जिंदा जलने से चालक की मौत

Bhilwara news, 17 अप्रैल। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा कोटा-चित्तौड़ नेशनल हाईवे-27 पर स्थित चित्तोडिया गांव के पास हुआ, जहां फुलजी की खेड़ी कट के पास एक कार और वैन में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन सीधे सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। 15 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद वैन में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन जलकर खाक हो चुकी थी।

वाहन से बाहर नहीं निकलने के कारण वैन का चालक अंदर ही बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर यातायात को फिर से बहाल कराया। सूचना मिलते ही मांडलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वैन के चालक के अस्थि शव को बाहर निकाला गया और उसे मांडलगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिशों में जुटी है। पुलिस ने बताया कि जिस कार से वैन भिड़ी, उसमें सवार परिवार गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। कार हरि भाई चला रहा था। हादसे में वह घायल हो गए और उनकी पत्नी पूनम, दो बेटियां और बेटे को मामूली चोट आई। सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हरि भाई को प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया। हरि भाई परिवार संग राजकोट (गुजरात) से झालावाड़ जा रहे थे।

अन्य ख़बरें

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading