Jabalpur News ! शहर में बढ़ती अराजकता, दुर्घटनाएं, बिगड़ती कानून व्यवस्था, लचर यातायात, निरंतर फल-फूल रहे नशे के अवैध करोबार को रोकने की बजाय पुलिस चालान के नाम पर लूटपाट और गरीब आटो चालको, दो पहिया वाहनों के चालान करके लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा हैं। बेरोजगारी से वैसे ही नागरिक त्रस्त और परेशान है, किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करने जब वह घर लौटता है, तो उसकी जैब में फूटी कोड़ी भी नहीं होती क्योकि उसकी जेब पुलिस चालान के नाम पर डाका डाल देती हैं। पुलिस को जहॉ सक्रिय और सजग होना चाहिए वहां पुलिस नदारत रहती हैं। और अपने जेब भरने वाले चौक चौराहों पर हमेशा देखी जा सकती हैं। पुलिस का ये रबैया जनता में गहन आक्रोश क्षोभ और रोष व्याप्त हैं।
ऐसे हालात मैं जनता के हर कदम पर ओर उनके दुख दर्द को बटाने प्रशासन के खिलाफ यदि वृहद आन्दोलन करना पड़े तो उससे हिचकूंगा नहीं। तदाशय का ऐलान जबलपुर के सक्रिय और वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री श्री लखन घनघोरिया ने हजारों जनता के बीचा वेलबाग थाने का घेराव करते हुए किया। उन्होने कहा कि हमने अभी तक गॉधीवादी तरीके से पुलिस प्रशासन को जागरूक रहने के लिए गोहलपुर और घमापुर थाने घेराव कर उन्हे समय रहते अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने चेताया था। इसके बावजूद पुलिस का वहीं रवैया जारी हैं। आज हजारों की संख्या में मैं अंतिम बार चेता रहा हूॅ कि अभी भी वक्त हैं, कि अपना जो काम जनता की सेवा और सुरक्षा व्यवस्था करना हैं। उस पर ध्यान दिया जायें, वूसली बंद हो, नशे के व्यापार पर ईमानदारी से रोक लगाई जाये, चाकू बाजी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगे। उन्होने हुंकार भरते हुए कहा कि अगर इस बार भी जनता की आवाज पर गौर नहीं किया गया तों पूरे नगर स्तर पर विस्तृत आन्दोलन किया जायेगा।
घमापुर चौराहा से शाम 4 बजे हजारों की जनसंख्या में महिला-पुरूष, युवा, बच्चे और शहर के गणमान्य नागरिकों ने एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए गूगी और बहरी व्यवस्था को जगाने का प्रयास किया। यहां से नागरिकों का काफिला बढ़ते हुए वेलबाग तिराहे पर पहुंचा। महिला एवं युवा हाथों नारे लिखे तख्ती, तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थें। जुलूस आगे बढ़ता रहा और उसके साथ आस-पास के लोग शामिल होते रहें। थाने के सामने आनेक वाक्ताओं ने अपने विचार रखे। क्षेत्र में घट रही घटनाओं को लेकर पुलिस अक्षीक्षक के नाम एक ज्ञापन विधायक श्री लखन घनघोरिया ने सौपा।
आज की इस धरना प्रदर्शन में पुलिस ने आश्वस्त तो किया है, किन्तु जब तक उक्त अपराधों पर लगाम नहीं लग जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बेलबाग थाना के घेराव-प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश यादव, डॉ.रमाकांत रावत, कल्लन गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अमरीश मिश्रा, यश घनघोरिया, मतीन अंसारी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, आजम अली खान, अभिषेक चंदेल, विजय पसेरिया, असित यादव रिंकू, ताहिर अली संजय अहिरवार, पार्षदगण गुलाम हुसैन, याकूब अंसारी, संजय साहू, प्रमोद पटैल, जितेंन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश पांडे, कलीम खान, शफीक हीरा, वकील अंसारी, शैकी सोनकर, सोनू सोनकर, उमेश लोधी, राजा खान, दिलीप जाट, ललित कोटवानी, शफिक हिना, मुन्नू पंडा, इस्तियाक अंसारी, धर्मेन्द्र पटरिया, राजेश दीवान, पवन मौगरे, पियुष सिंह चीनू, तारिक अंसारी, आसिफ इकबाल, पवन वंशकार, आदि उपस्थित रहें।


