33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पति की शराब पीने की आदत से परेशान होकरपत्नी ने की हत्या

झाबुआ, 19 अप्रैल। यूपी के मेरठ और बरेली से पत्नियों की खौफनाक वारदात सामने आने के बाद अब मध्य प्रदेश के झाबुआ से भी इसी तरह की घटना सामने आई है। झाबुआ के जोबट में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जोबट थाना क्षेत्र के बड़ागुड़ा गांव में पत्नी ने पति की शराब पीने की आदत से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान राय सिंह के रूप में हुई है, जिसकी लाश संदिग्ध हालत में घर पर मिली थी। मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया कि राय सिंह की मौत के बाद से उसकी भाभी ललिता भी घर से गायब है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि राय सिंह की मौत दम घुटने से हुई है। शक के आधार पर जब पुलिस ने ललिता को तलाश कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। ललिता ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उससे झगड़ा करता था। तंग आकर उसने साड़ी से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी ललिता को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल साड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

एसडीपीओ नीरज नामदेव ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही इस घटना को अंजाम दिया। उसने साड़ी से अपने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी। बता दें कि यूपी के मेरठ में एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को ड्रम में सीमेंट से भर दिया था। इस खौफनाक घटना के बाद बरेली से भी कुछ ऐसी ही वारदात सामने आई। बरेली में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाय में जहर मिलाकर पीने के लिए दिया, जिसे पीने से शख्स की मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading