22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

निर्देशक सेजल शाह ने बताया, ‘कोस्टाओ’ के लिए क्यों बेस्ट लगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

Nawazuddin Siddiqui, 23 अप्रैल। निर्देशक सेजल शाह की अपकमिंग फिल्म ‘कोस्टाओ’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। अभिनेता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया फिल्म के लिए उन्हें नवाजुद्दीन क्यों बेस्ट लगे? फिल्म इंडस्ट्री में मंझे हुए कलाकारों की बात की जाए तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम आना लाजमी है। अपकमिंग फिल्म में नवाजुद्दीन एक गोवा कस्टम अधिकारी की भूमिका में हैं, एक ऐसा किरदार जिसके बारे में सेजल का मानना है कि केवल वे ही सही तरह से पर्दे पर निभा सकते थे।

‘कोस्टाओ’ में नवाजुद्दीन को कास्ट करने के बारे में सेजल ने कहा, “कई लोगों ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कोस्टाओ के किरदार के बीच समानता देखी है, लेकिन इस वजह से मैंने उन्हें इस भूमिका के लिए नहीं चुना।” उन्होंने बताया, “जब से हमने इस फिल्म का निर्माण शुरू किया, मुझे पता था कि नवाज ही कोस्टाओ के किरदार को जीवंत करने वाले एकमात्र अभिनेता हैं। कोस्टाओ केवल एक नायक नहीं है, वह एक ऐसे अभिनेता की मांग करती है जो अपने किरदार के साथ जुड़ सके, जो उसे दूसरों से अलग करता है।

मैंने इस फिल्म को बनाने के लिए सालों इंतजार किया, क्योंकि केवल नवाज ही इस भूमिका के लिए सही प्रदर्शन कर सकते थे।” इससे पहले, नवाजुद्दीन ने बताया था, “ ‘कोस्टाओ’ सिर्फ तस्करी से जूझ रहे एक कस्टम अधिकारी की कहानी नहीं है, यह भ्रष्टाचार और विश्वासघात में निहित सिस्टम के खिलाफ खड़े होने की कीमत के बारे में है।“ उन्होंने आगे बताया, “फिल्म में एक संवाद है, जहां किरदार कहता है ‘हमारे समाज में सबको चाहिए कि ऑफिसर ईमानदार और बहादुर हो… लेकिन घर में नहीं’ यह बिल्कुल सच है। ‘कोस्टाओ’ में नवाजुद्दीन के साथ प्रिया बापट, किशोर कुमार, गगन देव रियार और हुसैन दलाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘कोस्टाओ’ का प्रीमियर 1 मई को जी5 पर होगा।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading