October 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने साझा की बचपन की याद, बोलीं- फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने मुझे उठाया

sachin tendulkar birthday

Sachin Tendulkar Birthday, 24 अप्रैल – क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी लाडली बेटी सारा ने खास तरीके से उन्हें विश किया। सारा ने इंस्टाग्राम पर कई यादगार तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा। सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की। पहली फोटो में वह बैठी हुई हैं और पापा सचिन पीछे से उनके कंधे पर हाथ रखकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में उनके बचपन की झलक है।

एक तस्वीर में वह अपने पापा के कंधे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। दोनों को एक दूसरे की कंपनी लुभा रही है। इसके अलावा, एक और तस्वीर में सचिन तेंदुलकर ने सारा को गोद में उठाया है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में सारा के साथ उनके पापा और उनका भाई अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। तीनों कैमरे की ओर प्यारी सी स्माइल दे रहे हैं। फैंस उनकी इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए सचिन को जन्मदिन की बधाइयां भी दे रहे हैं।

सारा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”एक ऐसे व्यक्ति.. जिन्होंने मुझे किसी से डरना नहीं, बल्कि सभी का सम्मान करना सिखाया, जिन्होंने कई चोट के बावजूद मुझे उठाया, जिन्होंने मेरे फोटो शूट में अपना मजाकिया अंदाज शामिल किया, सबसे जरूरी बात, जिन्होंने मुझे मौज-मस्ती करना, खूब हंसना और लाइफ को एन्जॉय करना सिखाया, वह हैं मेरे बाबा… हैप्पी बर्थडे बाबा” सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट छोड़े एक दशक से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन आज भी उनके द्वारा बनाए गए कई रिकॉर्ड्स को कोई तोड़ नहीं पाया है। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा सेंचुरी लगाई और वनडे और टेस्ट मैच में 36 हजार के करीब रन बनाए। उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी शराब और तंबाकू का विज्ञापन नहीं किया। वे लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं।

अन्य ख़बरें

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

Leave a Comment