October 31, 2026
सी टाइम्स
खेल

इशान किशन चल दिए पवेलियन, रिप्ले में दिखा- नहीं थे आउट

हैदराबाद, 24 अप्रैल। आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले की पहली पारी के तीसरे ओवर में एक अजीब सी घटना देखने को मिली जब इशान किशन अंपायर का फैसला आने से पहले ही चल पड़े। थोड़ी देर बाद जब रिप्ले में देखा गया तो पता चला कि गेंद से उनका कोई संपर्क ही नहीं हुआ था और उन्होंने यह अजीबोगरीब स्थिति खुद ही पैदा की थी। दरअसल यह पूरा मामला तीसरे ओवर की पहली गेंद का है जब दीपक चाहर ने लेग स्टंप के बाहर की एक गुड लेंथ गेंद डाली जिसे किशन फ्लिक करना चाह रहे थे। उनका कनेक्शन गेंद से हो नहीं पाया और विकेट के पीछे रयान रिकेल्टन ने गेंद को पकड़ा और उन्होंने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया।

साधारण तौर पर गेंद को पकड़ने के बाद उन्होंने वापस उसे अपने साथियों के पास फेंका। इस बीच किशन अपनी क्रीज से निकलकर थोड़ी दूर जा चुके थे। अंपायर ने इस दौरान वाइड देने के लिए अपनी बांहें लगभग फैला ही दी थीं। हालांकि, उन्होंने जब किशन को जाते देखा तो वह भी उलझन में पड़ गए। उन्होंने वाइड के लिए लगभग फैल चुकी बांहों को समेटा और फिर आउट देने के लिए एक हाथ को थोड़ा सा ऊपर किया। किशन को जाता देख चाहर ने हल्की सी अपील की और अंपायर विनोद सेशन से सवाल पूछा।

इसके बाद अंपायर ने अपनी उंगली पूरी खड़ी कर दी। आउट दिए जाने के बाद किशन वापस अपनी क्रीज में गए। हालांकि, आउट दे दिए जाने के बाद वह मुस्कुराते हुए वापस लौट गए। उस समय एमआई के खिलाड़ियों को लगा कि किशन ने हल्के से ऐज के कारण वॉक किया और अंपायर के फैसले का इंतजार नहीं किया। उस समय यह खेलभावना का शानदार उदाहरण लग रहा था, लेकिन थोड़ी ही देर बाद चीजें काफी अलग दिखने लगीं।

अन्य ख़बरें

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को हराकर शान से कटाया सेमीफाइनल का टिकट, अभिषेक ने दागे 2 गोल

Newsdesk

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Newsdesk

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Newsdesk

Leave a Comment