32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र : कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में आपसी संघर्ष में गई बाघ की जान

भोपाल, 15 फरवरी | मध्यप्रदेश के मंडला जिले में स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व में किसली क्षेत्र के कोपेडवरी बीट क्षेत्र में नर बाघ का शव मिला है। प्रथम दृष्टया इस बाघ की मौत आपसी संघर्ष में हुई नजर आ रही है। बताया गया है कि शनिवार की शाम गश्ती के दौरान परिक्षेत्र किसली के कोपेडवरी बीट के कक्ष आर.एफ. 698 में एक नर बाघ का शव मिला। नर बाघ के शरीर में अगले दाएं पैर में केनाइन के निशान और पसली टूटी हुई पाई गई। बाघ की मौत पहली नजर में किसी वयस्क बाघ द्वारा आपसी लड़ाई के कारण हुई प्रतीत हो रही है।

कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के दल द्वारा घटनास्थल पर मुआयना किया गया। बाघ का शव चार से छह दिन पुराना था। नर बाघ के शव पर सभी पंजे, नाखून एवं दांत मौजूद थे। मृत नर बाघ का शव परीक्षण एनटीसीए प्रोटोकॉल के अनुसार, कान्हा टाइगर रिजर्व के वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल एवं एनटीसीए के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इसके आवश्यक अंग फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखकर शव को जला दिया गया।

अन्य ख़बरें

शिंदे गुट से संपर्क में छह सांसद, बागियों को कारण बताओ नोटिस जारी, संजय राउत ने दी सख्त चेतावनी

Newsdesk

महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती गिरोह के तीन आरोपियों पर कार्रवाई, लाखों का सामान बरामद

Newsdesk

राठी कॉलोनी में सांड के हमले से बुजुर्ग का सिर फटा, कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा रही हांका गैंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading