36.6 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर  – शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर नगर निगम कर्मचारी को मारा चाकू

जबलपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के झाड़ू मोहल्ला उपरैनगंज में देर रात एक विवाद के दौरान नगर निगम के कर्मचारी पर हमला कर दिया गया। पीड़ित मिथलेश मराठा (39 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात लगभग 2:30 बजे वह घर पर खाना खा रहा था, तभी सामने रहने वाला मुकुंद मराठा शराब पीने के लिए पैसे मांगने आ गया।
जब मिथलेश ने पैसे देने से इंकार किया तो मुकुंद मराठा ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी और फिर छोटी चाकू से हमला कर दिया। हमले में मिथलेश के बाएं पैर की जांघ और दाहिने हाथ की उंगली पर चोटें आई हैं। घटना के बाद मुकुंद मराठा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 118, 119(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

इंजन था पस्त, फिर भी सफर पर था ‘क्रूज’! बरगी हादसे में बड़ा खुलासा, तीन अधिकारी तलब

Newsdesk

चिलचिलाती धूप में निगमायुक्त ने किया स्वच्छता और पर्यावरण प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं कीं चाक-चैबंद

Newsdesk

40 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद विष्णु पटेल सेवानिवृत्त नगर निगम के 11 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading