October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अहमदाबाद की अत्रेय ऑर्चिड सोसाइटी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

अहमदाबाद, 30 अप्रैल। अहमदाबाद के इंदिरा ब्रिज के पास स्थित अत्रेय ऑर्चिड सोसाइटी में आग लग गई। यह आग अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर लगी और तेजी से फैलकर पांचवीं मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने के कारण सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार, आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और एसी में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां और 5 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के फ्लैट्स में फंसे लोगों को निकालने के लिए विशेष रूप से ‘झूला’ (क्रेन-बेस्ड रेस्क्यू प्लेटफॉर्म) का इस्तेमाल किया गया। पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चीफ फायर ऑफिसर अमित डोंगरे ने बताया कि आग चौथी मंजिल से पांचवीं मंजिल तक फैल गई, जहां इंटीरियर का काम चल रहा था। इस वजह से आग बहुत तेजी से फैली और घना धुआं देखने को मिला। हमने लगभग 20 से 25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग की शुरुआत एक एसी की आउटडोर यूनिट में ब्लास्ट के कारण हुई। आग लगने की सटीक वजह और अन्य जानकारी की जांच की जा रही है। अहमदाबाद के अलावा, महाराष्ट्र के पुणे से भी आग लगने की खबर सामने आई।

पुणे के शिरूर तालुका के करंदी गांव में चाकण-शिक्रापूर मार्ग पर स्थित एक अनधिकृत टायर दुकान में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि उसकी चपेट में आसपास की 7-8 दुकानें और ठेले भी आ गए, जिससे इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर की दुकान में पुराने टायरों को जलाकर प्रोसेसिंग की जा रही थी। यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी सरकारी अनुमति के चल रही थी और यह दुकान पूरी तरह से अनधिकृत थी। आग लगने के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और लोग अपनी दुकानों और सामानों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment