September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : ब्राडी क्वार्टर फाइनल में, स्वितोलिना बाहर

मेलबर्न, 15 फरवरी | अमेरिका की जेनिफर ब्रॉडी चौथे राउंड में क्रोएशिया की डोना वेकिच को हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयीं जबकि विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की खिलाड़ी यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना अपना मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयीं। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, ब्राडी ने वेकिच को एक घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-1, 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ब्रॉडी का अंतिम आठ में मुकाबला हमवतन जेसिका पेगुला से होगा।

महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में विश्व रैंकिग की 61वें नंबर की खिलाड़ी जेसिका पेगुला ने स्वितोलिना को एक घंटे 55 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-3 से हराया। स्वितोलिना का ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल वर्ग में सफर इस हार के साथ ही समाप्त हो गया।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading