32.9 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नाभि ढकी रहेगी तो लड़की सुरक्षित रहेंगी; महिला पहनावे और सुरक्षा को लेकर कथावाचक की अजीब सलाह

Rajasthan news – राजस्थान के जयपुर स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम में चल रही शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने ऐसा बयान दे डाला, जिसने सुनने वालों के होश उड़ा दिए। उन्होंने लड़कियों और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए अपने पहनावे पर ध्यान देने की सलाह दी है। प्रदीप मिश्रा ने तुलसी के पौधे की जड़ का उदाहरण देते हुए कहा, “जैसे तुलसी की जड़ दिखे तो वह सूख जाती है, वैसे ही लड़कियों की नाभि भी शरीर की जड़ है, इसे ढंककर रखना चाहिए। जितना ढंका रहेगा, उतनी सुरक्षा बनी रहेगी।”

इतना ही नहीं, उन्होंने अपराधों के बढ़ने का ठीकरा पहनावे पर फोड़ते हुए कहा, “आज के समय में क्राइम इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि पहनावा बिगड़ गया है। सरकार या पुलिस कुछ नहीं कर सकती, संस्कार ही क्राइम रोक सकते हैं।” प्रदीप मिश्रा ने चंचला देवी की कहानी सुनाते हुए महिलाओं को ‘सभ्य पहनावे’ की नसीहत दी। साथ ही यह भी कहा कि दो बड़ी समस्याएं हैं – खाना और कपड़ा। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी पर भी तीखा तंज कसते हुए कहा कि अब चार अवस्थाएं नहीं बचीं, केवल दो ही बची हैं – बचपन और बुढ़ापा। “मोबाइल ने बच्चों को समय से पहले जवान बना दिया है।” कथा के बीच में मिश्रा ने एक घरेलू इलाज का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अगर शरीर में कोई गांठ हो तो डॉक्टर को दिखाओ, लेकिन साथ में एक बेलपत्र खा लो। डॉक्टर शिव का रूप हैं, इलाज लो और बेलपत्र से गांठ बाहर निकल जाएगी।

अन्य ख़बरें

शिंदे गुट से संपर्क में छह सांसद, बागियों को कारण बताओ नोटिस जारी, संजय राउत ने दी सख्त चेतावनी

Newsdesk

महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती गिरोह के तीन आरोपियों पर कार्रवाई, लाखों का सामान बरामद

Newsdesk

राठी कॉलोनी में सांड के हमले से बुजुर्ग का सिर फटा, कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा रही हांका गैंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading