September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : नंबर तीन ओसाका सेमीफाइनल में

मेलबर्न, 16 फरवरी | विश्व की नंबर-3 खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीनी ताईपे की सु वेई हसिए को हराकर मंगलवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गयीं। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, ओसाका का क्वार्टरफाइनल में मुकाबला हसिए से हुआ। ओसाका ने हसिए को एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

ओसाका ने एकतरफा अंदाज में हसिए को हराया। इससे पहले चौथे दौरे के मुकाबले में ओसाका ने स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को एक घंटे 55 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading