21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पाकिस्तान की हरकत का भारतीय सेना दे रही कड़ा जवाब : सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी

नई दिल्‍ली, 9 मई। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के विरोध में पाकिस्तान लगातार भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले कर रहा है, जिनको भारतीय रक्षा प्रणाली ने नाकाम किया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि पाकिस्‍तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना बड़ी बहादुरी से कड़ा जवाब दे रही है। हम सबको अपने मुल्क की सेना पर नाज है। उन्‍होंने कहा कि पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ी है। सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान की इन शर्मनाक हरकतों की वजह से ये कदम बहुत पहले ही उठ जाना चाहिए था। यह बहुत देर से उठाया जाने वाला कदम है लेकिन अब दहशत की फ़ैक्ट्री को पूरी तरह से खत्म कर देने का समय है।

सारी राजनीतिक पार्टियां, सभी धर्म के लोग एकजुट होकर अपनी सेना के साथ खड़े हैं और भारतीय सेना के हौंसले को सलाम करते हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति के बयान पर उन्‍होंने कहा कि जाहिर है परमाणु युद्ध कोई नहीं चाहता, लेकिन भारत ने जो पिछले 50 सालों से कश्मीर में जो दर्द सहा है उसको कोई और नहीं समझ सकता। चाहे वह अमेरिका हो यह रूस या दुनिया की कोई और बड़ी ताकत हो। पाकिस्‍तान को भारत ने कई बार आतंक का रास्‍ता छोड़ने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। इसी का अंजाम आज पड़ोसी देश को भुगतना पड़ रहा है।

बता दें कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका भारत-पाकिस्तान के मामले में दखल नहीं देगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही वेंस ने ये भी कहा कि उम्मीद है कि परमाणु युद्ध नहीं होगा। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने कई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम किया। वहीं, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में, पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करने वाले पंजाब ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने और परीक्षाएं रद्द करने का आदेश दिया है।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

Leave a Comment