Jabalpur News Today। महाराष्ट्र हाईस्कूल में हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा को लेकर के एक बड़ा मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत करते हुए आरोप लगाया गया है कि वे नियमित विद्यार्थी रहे हैं लेकिन उन्हें दी जा रही मार्कशीट में प्राइवेट स्टूडेंट्स दर्शाया गया है। जिसकी जांच कराकर सुधार कराया जाए।
महाराष्ट्र हाई स्कूल के छात्रों एवं एनएसयूआई ने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम सहायक संचालक शिक्षा के एक ज्ञापन सौंपा है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का आरोप है कि स्कूल के द्वारा एडमिट कार्ड में रेगुलर और परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद उसमें प्राइवेट लिख दिया गया है। वहीं दूसरे तरफ स्कूल की बात की जाए तो स्कूल के शिक्षकों से मिलने पहुंचे बच्चों के साथ में बात की गई। जिसका की वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि सी टाइम्स इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वही स्कूल की गलती को लेकर बच्चों के साथ में एनएसयूआई के साथ जबलपुर शिक्षा अधिकारी के पास ज्ञापन लेकर पहुंचे। जहां सहायक संचालक शिक्षा ने आश्वासन दिया है जिस कर्मचारी की गलती है उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


