November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा : 2.50 करोड़ के 603 मोबाइल फोन बरामद, कंपनी के ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 12 मई। ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए मूल्य के 603 मोबाइल फोन और एक तमंचा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, वीवो कंपनी के मोबाइल फोन लेकर जा रही कंटेनर से पिछले महीने 8 अप्रैल को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

आरोपियों ने चालाकी से ट्रक की सील तोड़कर मोबाइल फोन के कार्टन दूसरे ट्रक में ट्रांसफर कर दिए और फिर से सील लगाकर ट्रक को डिलीवरी प्वाइंट पर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के सामने आने के बाद कंपनी की तरफ से पुलिस से इस वारदात की शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले की जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने झट्टा रेलवे अंडरपास के पास दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीवो कंपनी का ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फर्रुखाबाद निवासी अरविंद दुबे, एटा जिला के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक चौहान और नई दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर एक्सटेंशन के रहने वाले सिमरन सैठी के रूप में की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन को नेपाल और बांग्लादेश में बेचने की फिराक में थे। पुलिस के मुताबिक, 603 वीवो मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 2.50 करोड़ रुपए है। फिलहाल, पुलिस बाकी चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही है। यह कार्रवाई नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने की।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment