October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में भागलपुर सांसद लड़खड़ाकर गिरे, पैर में लगी चोट

भागलपुर, 13 मई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भागलपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में साथ चल रहे भागलपुर के सांसद अजय मंडल असंतुलित होकर गिर गए। बताया जा रहा है कि उन्हें पैर और कमर में चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक, सांसद अजय मंडल को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम’ के तहत सैंडिस कंपाउंड के इनडोर हॉल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पैर फिसलने से सांसद अजय मंडल गिर पड़े।

यह घटना तब हुई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खिलाड़ियों से मिलने इंडोर स्टेडियम में आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, सांसद अजय मंडल का पैर रिसेप्शन एरिया में किसी चीज से टकरा गया और वह लड़खड़ा कर वहीं गिर पड़े। वह गिरने के बाद उठकर पैदल चल भी नहीं सके। बाद में वहां मौजूद सुरक्षा बलों और वॉलंटियर्स ने उन्हें उठाया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि उन्हें पैर और कमर में चोट लगी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, कई सांसद विधायक एवं अन्य नेता भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी भागलपुर यात्रा के क्रम में जगदीशपुर प्रखंड के मुखैरिया गांव भी पहुंचे, जहां डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान में भाग लिया। इनडोर हॉल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों से परिचय लिया। उस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment