19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

दिल्ली : छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास कार सवार व्यक्ति पर फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्ली, 15 मई । दिल्ली के महरौली इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में घायल हुए व्यक्ति को पुलिस ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। पता चला है कि स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति पर छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 10 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी अंकित चौहान और दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सीडीआर चौक, थाना महरौली के पास गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि पीड़ित का नाम अरुण लोहिया है, जो आया नगर का निवासी है। घटना के समय वह अपनी कार में था, इस फायरिंग में उसे गोली लगी है। पुलिस ने बताया, “यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है, जिसमें आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।”

साउथ डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पुलिस को दोपहर 1 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। हमें पता चला कि एक व्यक्ति को गोली लगी है। इसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि यह आपसी विवाद का मामला है और हमलवारों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। उम्मीद है कि सभी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। दिल्ली में बीते कुछ दिनों में फायरिंग और हत्या के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले, 28 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर में एक युवक की हत्या कर दी गई थी।

20 वर्षीय समीर नाम के युवक की जोगी बस्ती के अंदर गोली मारकर हत्या की गई थी। वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की 17 अप्रैल की शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। ऐसी ही एक वारदात दिल्ली के शाहदरा में घटी थी। जिले के जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) एनक्लेव थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को एक युवती की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 19 वर्षीय आरोपी रिजवान को करनाल के नीलकंठ ढाबे के पास से गिरफ्तार किया था। –आईएएनएस एफएम/केआर

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading