July 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चीनी फिल्मों के प्रदर्शन पर अमेरिकी मीडिया का लेख

बीजिंग, 19 मई । अमेरिकी पत्रिका वैरायटी ने एक लेख प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक था: कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चीनी फिल्म संयुक्त बूथ ने “चीनी फिल्मों की जीवंतता और गतिशीलता को दर्शाया।”

लेख में कहा गया है कि चीनी फिल्म संयुक्त बूथ का उद्देश्य दुनिया के सामने अधिक विविध तरीके से चीनी फिल्मों की जीवंतता और उत्साह को प्रदर्शित कर चीनी फिल्म निर्माताओं और विदेशी संसाधनों के एकीकरण को बढ़ावा देना है।

संयुक्त बूथ का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय फिल्म लेनदेन को बढ़ावा देना, फिल्म आदान-प्रदान और सहयोग के लिए एक पुल का निर्माण करना और चीनी और विदेशी फिल्म जगत के बीच आपसी समझ और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाना है।

इस वर्ष, “नेचा 2”, “डिटेक्टिव चाइनाटाउन 1900”, “देवताओं का निर्माण : दानव बल” आदि 180 से अधिक चीनी फिल्में प्रदर्शित की गईं और फिल्म उद्योग का व्यापक ध्यान आकर्षित किया। बूथ स्क्रीन पर दिखाए गए चीन के फिल्म उद्योग की नवीनतम उपलब्धियों को दर्शाने वाले प्रचार वीडियो ने कई आगंतुकों को भी आकर्षित किया।

चीनी फिल्म बाजार के मजबूत प्रदर्शन ने विदेशी समकक्षों का ध्यान चीनी बूथ की ओर खींचा है। बूथ पर, कई अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों ने भाग लेने वाली चीनी फिल्मों के विदेशी वितरण अधिकारों में गहरी रुचि दिखाई और कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता भी परामर्श और बातचीत के लिए बूथ पर आए।

गौरतलब है कि यह लगातार चौथा वर्ष है, जब चीनी फिल्म संयुक्त बूथ कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित हुआ है।

अन्य ख़बरें

मध्यस्थ देशों के जरिए अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान जारी : ईरान

Newsdesk

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू बोलीं- ‘ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं, प्रदर्शन पर था’

Newsdesk

गिलगित-बाल्टिस्तान से पंजाब तक बारिश का कहर, पाकिस्तान में बढ़ा मौतों का आंकड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading