October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम तेवर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला ने अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था, जिसके चलते इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी 26 वर्षीय नरेंद्र मेहरा, निवासी कोरी मोहल्ला, ग्राम तेवर ने भेड़ाघाट थाना में दी। उन्होंने बताया कि उनकी मां, मिथला बाई मेहरा (48 वर्ष), ने 17 मई की रात लगभग 11 बजे अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान रात करीब 2:30 बजे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जहरीली वस्तु का सेवन किन कारणों से किया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment