18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘वॉर 2’ का टीजर रिलीज, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के फाइट सीक्वेंस जबरदस्त

Hrithik Roshan, NTR Jr. declare ‘war’ in action packed ‘War 2’ teaser

मुंबई, 20 मई। एनटीआर जूनियर के 42वें जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को ‘वॉर 2’ के निर्माताओं ने फिल्म का एक धमाकेदार टीजर रिलीज किया। टीजर में ऋतिक रोशन और दक्षिण के सुपरस्टार नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच फिल्माए गए एक्शन सीन ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है। इस टीजर को दर्शकों की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है और फैंस को विश्वास है कि पार्ट-1 की तरह ही फिल्म का पार्ट-2 फूल ऑन एक्शन से भरा होगा। वॉर-2 के टीजर से तो फिलहाल यही नजर आ रहा है। इस टीजर में जहां ऋतिक रोशन और दक्षिण के सुपरस्टार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपने लुक से फैंस के दिलों पर जादू चला रही हैं।

हालांकि, टीजर में कियारा के सिर्फ दो ही सीन हैं। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला लुक शेयर किया। तस्वीरों में रोशन के साथ जूनियर एनटीआर हाथों में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने कैप्शन दिया, “शांति खत्म, तूफान शुरू हो गया है। वॉर-2 का टीजर अब जारी! वॉर-2 14 अगस्त से सिनेमाघरों में, फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी।

एनटीआर जूनियर ने लिखा: “फायर को दोगुना करें, रोष को दोगुना करें। अपनी साइड चुन लें। वॉर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ को हिंदी, तमिल और तेलुगू में 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो, एक्शन थ्रिलर “वॉर” का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था और इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा ने किया था। वॉर में ऋतिक और टाइगर मुख्य भूमिका में थे। वाणी कपूर और आशुतोष राणा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की तीसरी किस्त थी।

अन्य ख़बरें

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading