October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जबलपुर में मातृशक्ति ने निकाली सिंदूर यात्रा

देश की सुरक्षा में महिलाएं भी अब पूरी ताकत के साथ पुरुषों के साथ खड़ी हैं। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मातृशक्ति आतंकवाद और देश के दुश्मनों के खिलाफ पूरी तरह से सजग है। इसी भावना को सम्मानित करने और महिला सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए जबलपुर में भव्य सिंदूर यात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि ने कहा, “हमारी मातृशक्ति के रहते आतंकवादियों और देश के दुश्मनों की कोई चाल सफल नहीं हो सकती। ऑपरेशन सिंदूर में महिला सैनिकों की भूमिका सराहनीय रही है और यह यात्रा उसी गर्व की अभिव्यक्ति है।”शहीद भगत सिंह चौक (कटंगा चौक) से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा गोरखपुर बाजार होते हुए आद्य शंकराचार्य चौक (छोटी लाइन फाटक) तक पहुंची। यात्रा में शामिल महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लिए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

भारत माता, अखंड भारत, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के चित्रों के साथ निकली यात्रा में जानकी बैंड की बहनों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

सांसद बाल्मीकि ने कहा कि “पहलगाम आतंकी हमले में हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को भारतीय सेना ने माक़ूल जवाब दिया है। भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसका करारा जवाब देगा, चाहे वह उरी हो, पुलवामा हो या पहलगाम।”इस ऐतिहासिक यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अभिलाष पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अश्विनी परांजपे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राव समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।

यह यात्रा न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनी, बल्कि यह संदेश भी दे गई कि मातृशक्ति आज हर मोर्चे पर देश के साथ खड़ी है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment